राजगढ़ के खिलचीपुर शहर के वार्ड क्रमांक 8 में तीन नकाबपोश बदमाशों ने 50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जादौन के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूट की …और पढ़ें

HighLights
- खिलचीपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर लूट
- 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- खिड़की से 10 फीट नीचे कूदकर बचाई जान
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के खिलचीपुर शहर के वार्ड क्रमांक 8 में तीन नकाबपोश बदमाशों ने 50 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जादौन के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने अकेली महिला को न सिर्फ बंधक बनाया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई। बदमाश 4 लाख नकद, सवा दो तौला सोना व 50 ग्राम चांदी लूट ले गए।
जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 8 में ममता जादौन घर में अकेली थी, तब ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार-शनिवार की रात घर के पीछे बगीचे की और से पहुंचे और पीछे मौजूद खुली खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हो गए। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। बेटा आष्टा में बैंक मैनेजर है, इसलिए बेटा-बहु आष्टा रहते हैं। घटना के बाद पुलिस ने घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।
चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी
पीडि़त ममता जादौन ने बताया कि रात में अचानक आवज आने पर उनकी नींद खुली। सामने देखा तो एक नकाबपोश युवक हाथ में चाकू लिए हुए खड़ा था। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकी दी कि यदि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे। घर के अंदर तीन बदमाशों ने प्रवेश किया था। एक बदमाश चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाए रखा, जबकि दो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
महिला से जेवर छीने, मारपीट की
बदमाशों ने महिला के कानों से सोने के टॉप्स, गले की चेन, सोने की अंगूठी और हाथों में पहने चांदी के कड़े उतरवा लिए। जब महिला ने यह सब उतारने से मना किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें थप्पड़ मारे। उनका सिर दीवार से टकरा गया। इसके बाद उन्होंने अलमारी को खंगाला। जहां से 4 लाख नकद व सवा दो तोला सोने के आभूषण व 500 ग्राम चांदी निकल ली।
यह भी पढ़ें- ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म विवाद: कोर्ट ने खारिज की विवादित शीर्षक से जुड़ी याचिका, SC के आदेश के बाद दिया फैसला
बदमाश बोले इसे मारकर चलेंगे, महिला ने लगाई छलांग
पीड़िता के मुताबिक बदमाश आपस में बात कर रहे थे कि पहले सामान निकाल लो। इसे कमरे में बंद कर दो। जाने के पहले इसे मारकर चलेंगे। यह सुनकर महिला बुरी तरह से डर गई थी। महिला को कमरे में बंद करके उन्होंने घर के अन्य हिस्सों की तलाशी ली। इसी बीच महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे की कुंडी को अंदर से बंद किया और जिस खिड़की से बदमाश चढ़े थे उसी से वह बगीचे में करीब 8-10 फिट नीचे कूद गई। वहां भागकर गली तक पहुंची और फिर शोर मचाकर लोगों को बुलाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति को भांपकर तब तक बदमाश भी वहां से भाग निकले।
