उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर से गुजरने वाली 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को सांबा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया है। इसके चलते जम्…और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तर रेलवे ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गुजरने वाली तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को सांबा रेलवे स्टेशन (जम्मू कश्मीर) पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह फैसला रेल यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया। सांबा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के चलते इन ट्रेनों के जम्मू तवी स्टेशन पर पहुंचने के समय में 5 मिनट का आंशिक बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह ठहराव फिलहाल प्रयोग के तौर पर शुरू किया जा रहा है और यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे आगे जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा।
सांबा स्टेशन पर ट्रेनों की नई टाइमटेबल
इन तीनों ट्रेनों का सांबा स्टेशन पर 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव रहेगा
1. तिरुनेलवेली कटरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16787):
- प्रभावी तिथि: 17 अगस्त 2026 से
- समय: सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे पहुंचेगी और 07:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
2. हिमसागर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16317):
- प्रभावी तिथि: 21 अगस्त 2026 से
- मार्ग: कन्याकुमारी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा
- समय: सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे आगमन और 07:20 बजे प्रस्थान।
3. चेन्नई सेंट्रल कटरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16031):
- प्रभावी तिथि: 16 अगस्त 2026 से
- समय: सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे पहुंचेगी और 07:20 बजे रवाना होगी।
जम्मू तवी स्टेशन के समय में आंशिक बदलाव
सांबा स्टेशन पर नए स्टॉपेज की वजह से उपर्युक्त तीनों ट्रेनों का जम्मू तवी स्टेशन पर पहुंचने का समय बदल गया है-
- नया आगमन समय: अब ये ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय (सुबह 08:20 बजे) के बजाय सुबह 08:25 बजे जम्मू तवी पहुंचेंगी।
- प्रस्थान समय: ट्रेनों का जम्मू तवी से आगे रवाना होने का समय बिना किसी बदलाव के पूर्ववत सुबह 08:30 बजे ही रहेगा।
