मुरार जिला अस्पताल में डॉग बाइट के कुल 91 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 25 नए मरीज शामिल हैं।

HighLights
- ग्वालियर में बढ़ रहा कुत्तों का आतंक
- एक दिन में 189 लोगों को काटा
- अस्पतालों में रेबीज वैक्सीन के लिए भीड़
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुरार जिला अस्पताल में डॉग बाइट के कुल 91 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 25 नए मरीज शामिल हैं।
एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़
वहीं जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में एक दिन में 98 डॉग बाइट के मामले सामने आए। जेएएच में दर्ज 98 मामलों में 22 पुराने और 76 नए मामले शामिल हैं। अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ दिखाई दे रही है।
