सिंधिया राजपरिवार की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर ग्वालियर जिला न्यायालय में सोमवार को होने वाली बहुप्रतीक्षित सुनवाई टल गई। न्यायालय ने मामले की अगल…और पढ़ें

HighLights
- सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति बंटवारे की ग्वालियर कोर्ट में सुनवाई टली
- हाई कोर्ट से जिला न्यायालय फाइल न पहुंचने के कारण आगे बढ़ी तारीख
- अब 27 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, 35 पन्नों का समझौता है लंबित
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सिंधिया राजपरिवार की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर ग्वालियर जिला न्यायालय में सोमवार को होने वाली बहुप्रतीक्षित सुनवाई टल गई। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई तय की है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तीनों बुआ की ओर से दायर वाद से संबंधित प्रकरण की फाइल हाई कोर्ट से जिला न्यायालय नहीं पहुंची। इस कारण बंटवारे के समझौता आवेदन पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
सालों पुराने संपत्ति विवाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया और तीनों बुआ हैं पक्षकार
ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआ- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे व ऊषा राजे राणा पक्षकार हैं। इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से जिला न्यायालय में 35 पृष्ठ का समझौता आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर सभी पक्षों की सहमति के बाद न्यायालय की स्वीकृति होनी है। इससे पहले भी सुनवाई अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थगित हो गई थी।
