नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिजली विभाग द्वारा 20 अगस्त को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभागीय कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में तय समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
– सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेज-1 व 2, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, शिव नगर, सुलभ कॉम्प्लेक्स, रत्नागिरी, पुलिस चौकी, सहकारी परिसर, कल्पना नगर, सोनागिरी ए व सी सेक्टर, बालाजी अस्पताल, आराधना अस्पताल, सचिन ममता अस्पताल, शंकर नगर, कल्याण नगर, उडिया बस्ती, चांदबाड़ी, शिव शक्ति नगर, प्रेम नगर, टिंबर मार्केट, छोला दशहरा मैदान, छोला मंदिर, कैची छोला, सत्य ज्ञान कॉलोनी और नवजीवन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
– सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक
एमपीईबी कॉलोनी के-फिजा, हाउसिंग बोर्ड के-फिजा, बीडीए के-फिजा, आकांक्षा कॉम्प्लेक्स, देना बैंक, अमित मेडिको, मारुति शोरूम, ईदगाह फिल्टर प्लांट, वीआईपी गेस्ट हाउस, बुक डिपो और पीपलनेर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
– सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
नवाब कॉलोनी, दाल मिल, छोला, छोला दशहरा ग्राउंड, शिव नगर फेज-1 से 4, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एफसीआई और गोदाम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं कमला नगर, नेहरू नगर और कोटरा सुल्तानाबाद में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तथा अमरावद खुर्द गांव, गिरनार कॉलोनी, मल्होत्रा कॉलेज, गिरनार हिल्स और गैलेक्सी क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
