घटना शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि हुई। ट्रेन में यात्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के स्टाफ रामदत्त पाठक भी सवार थे। …और पढ़ें

HighLights
- जबलपुर में शून्य में दर्ज की गई एफआईआर
- आगे की जांच कटनी जीआरपी करेगी
- घटना शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रीवा से चलकर भोपाल की ओर जा रही रीवा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आधी रात को एक शातिर नकाबपोश अपराधी ने चलती गाड़ी में बड़ी चोरी क वारदात को अंजाम दिया।
मध्य रात्रि दिया घटना को अंजाम
घटना शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि हुई। ट्रेन में यात्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के स्टाफ रामदत्त पाठक भी सवार थे। ट्रेन जैसे ही कटनी से चली एक नकाबपोश व्यक्ति में कोच में प्रवेश किया और रामदत्त के पास की सीट पर सो रही एक महिला यात्री का पर्स चुराकर भाग गया।
पर्स में सोने – चांदी के आभूषण और नकदी थे
मामले में रामदत्त पाठक की ओर से जबलपुर जीआरपी थाना में शून्य पर मामला दर्ज कराया गया है। पर्स में सोने व चांदी के आभूषण और नकदी थी।
केस डायरी कटनी जीआरपी पुलिस को भेज दी गई
घटना स्थिति स्थल कटनी होने के कारण केस डायरी कटनी जीआरपी पुलिस को भेज दी गई है। रीवा निवासी रामदत्त पाठक अपनी पत्नी और बच्चों के गत दिवस को गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। चोरी सामान का मूल्य लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रहा है जिसमें उनका मोबाइल फोन भी शामिल है।
