शेयर बाजार में निवेश और फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से 7 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन की …और पढ़ें

HighLights
- लाखों के मुनाफे का झांसा देकर बंद किए फोन
- मार्केट वोल्फ ऐप और फर्जी सर्टिफिकेट से ठगी
- 7.5 लाख रुपये गंवाने वाले ब्रोकर की आपबीती
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शेयर बाजार में निवेश और फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से 7 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। राजेंद्र नगर पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन की रिपोर्ट के बाद अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना स्वामी दयानंद नगर निवासी 43 वर्षीय फिरोज पुत्र शकील खान के साथ हुई है। फिरोज प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है।
ऑनलाइन विज्ञापन और अमन्सा कैपिटल के नाम पर ठगी
उसने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2025 में ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधित विज्ञापन देखा था। उसने प्ले स्टोर से मार्केट वोल्फ ऐप इंस्टॉल कर लिया था। कुछ दिन बाद वॉट्सऐप पर लिंक आई और वह एक ग्रुप में शामिल हो गया। उस ग्रुप में निवेश संबंधित बातें होती थीं।
