सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पिछले हफ्ते ही इन नामों की सिफारिश भेजी थी। वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना बार से सीधे सुप्रीम …और पढ़ें

HighLights
- सुप्रीम कोर्ट में कुल स्वीकृत पद 38 में से 37 भरे, अब महज एक पद रिक्त
- पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अनुशंसा की थी, इसी सप्ताह शपथ ग्रहण
- जस्टिस शील नागू मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट हैं
सुरेन्द्र दुबे, नईदुनिया जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति शील नागू सहित पांच जजों की नियुक्ति को केंद्र सरकार मंजूरी मिल गई है। शपथ ग्रहण इसी सप्ताह होगा।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और जबलपुर में वकालत करते हुए हाई कोर्ट जज बने, फिर दूसरे हाई कोर्ट स्थांतरित होकर सीजे बने शील नागू के नामों की पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अनुशंसा की थी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का नाम सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में मंजूर किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी
केंद्र सरकार द्वारा जारी एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी। इसके बाद हुई पांच नई नियुक्तियों से सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 37 पद भर चुके हैं, और महज एक पद रिक्त रह गया है। कोर्ट की बढ़ी हुई क्षमता से लंबित मामलों के निपटारे में बड़ी तेजी आने की आशा है।
सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पिछले हफ्ते ही इन नामों की सिफारिश भेजी थी, जिसे केंद्र ने तेजी से मंजूरी दी है। जस्टिस शील नागू मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट हैं। जस्टिस चंद्रशेखर, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे हाई कोर्ट हैं।
जस्टिस संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट हैं। जस्टिस अरुण पल्ली: मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट हैं । वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाली भारत की दूसरी महिला विधिवेत्ता हैं।
