खबर है कि जीसीएफ के जंगलों से भटक कर वह यहां पहुंचा है। इस बीच बगल की वाहन निर्माणी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। …और पढ़ें

HighLights
- कर्मचारियों ने एक तेंदुआ को देखा
- सूचना तुरंत निर्माणी प्रशासन को दी गई
- वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब कर्मचारियों ने एक तेंदुआ को देखा। जिसकी सूचना तुरंत ही निर्माणी प्रशासन को दी गई। इसके बाद से उसकी तलाश जारी है।
रविवार देर रात से निर्माणी में दिखा तेंदुआ
बताया जाता है कि रविवार देर रात से निर्माणी के भीतर तेंदुआ है जिसकी तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है। खबर है कि जीसीएफ के जंगलों से भटक कर वह यहां पहुंचा है। इस बीच बगल की वाहन निर्माणी में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
