जबलपुर के गदेरी गांव में मकान निर्माण के लिए खुदाई के दौरान 12 किलो वजनी जिंदा यूएक्सओ बम मिलने से हड़कंप मच गया। …और पढ़ें

HighLights
- गदेरी गांव में खुदाई के दौरान निकला 12 किलो जिंदा बम
- मजदूर घबराए, काम बंद कर पुलिस को दी सूचना
- जमीन में 4 फीट गहराई में मिला यूएक्सओ बम
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर शहर से सटे गदेरी गांव में मकान निर्माण के दौरान खुदाई में 12 किलो वजनी जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। खुदाई कर रहे मजदूर घबरा गए और उन्होंने काम बंद कर दिया। इसी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इसे सुरक्षित तरीके से मौके से हटाकर सेना के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक खुदाई में जो बम मिला उसे यूएक्सओ बम कहा जाता है, यह 50 मीटर तक टारगेट को खत्म कर सकता है। खास बात यह है कि जिस जगह जमीन के अंदर यह बम बरामद हुआ वो आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया से 6 किमी दूर बताया गया है। पुलिस ने बम सेना को सौंप दिया है और वे इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करेंगे।
लोहे जैसी चीज दिखी, बाहर निकाला तो मिला बम
शुक्रवार शाम गुदरी गांव में मकान बनाने के लिए मजदूर गड्ढ़ा खोद रहे थे, इसी दौरान उन्हें अंदर कुछ लोहे जैसी चीज मिली। उसे मिट्टी से बाहर निकाला तो पता चला कि वह बम है। इसके बाद मजदूर बुरी तरीके से घबरा गए और तुरंत मकान बनवा रहे जमीन के मालिक को इसकी सूचना दी। वो मौके पर पहुंचे और खमरिया पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जमीन के अंदर बम मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, कई लोग उसने देखने के लिए पहुंच गए थे। खमरिया पुलिस ने सेना के अधिकारियों से संपर्क कर बम मिलने की जानकारी दी और उसे उन्हें सौंप दिया। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान मजदूरों को बम करीब 4 फीट की गहराई में मिला था। पहले तो वह उसे लोहे का टुकड़ा समझे, लेकिन जैसे ही बाहर निकाला तो सभी घबरा गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद भीड़ को पीछे हटा दिया था। क्योंकि वो जिंदा बम था और जमीन में दबा हुआ था, इस वजह से उसे हल्के से हिलाने पर भी फटने की आशंका बनी हई थी
