पुष्टि होने के बाद पुलिस द्वारा गोमांस जब्त की कार्रवाई की जा रही थी और कैंटोनमेंट की गाड़ियों से गोमांस को जब्त कर ले जाया जा रहा था, तभी बाड़े के पा …और पढ़ें

HighLights
- फरार आरोपितों पर इनाम घोषित किया गया है।
- महू कोतवाली थाना क्षेत्र के बंडा बस्ती में हुई घटना।
- आदतन अपराधी इमरान खटखट व अन्य पर केस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू (इंदौर)। महू कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध बाड़े (बूचड़खाने) से पुलिस द्वारा गोमांस जब्त करने की कार्रवाई के दौरान मुस्लिमों ने पथराव कर दिया।
कार्रवाई के दौरान कैंटोनमेंट कर्मचारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इससे स्थिति संवेदनशील बन गई। पुलिस बाड़े से निकलकर मुख्य रोड पर आई। सूचना पर और पुलिस बल पहुंचा।
फिलहाल पुलिस ने आदतन अपराधी इमरान खटखट सहित चार लोगों पर गोवध का प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में गोमांस जब्त किया है।
देर शाम तक बजरंग कार्यकर्ता थाने पर जमा रहे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बजरंग दल को सूचना मिली थी कि बंडा बस्ती के इमरान खटखट के अवैध बाड़े में गायों को काटा गया है।
सूचना पर बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस को बताया गया। पुलिस पहुंची और पशु चिकित्सकों को भी मांस की जांच करने के लिए बुलाया गया।
इतनी देर में इमरान खटखट और उसके अन्य साथी भाग निकले। पशु चिकित्सकों ने मांस की जांच की तो वह गाय का ही निकला।
पुष्टि होने के बाद पुलिस द्वारा गोमांस जब्त की कार्रवाई की जा रही थी और कैंटोनमेंट की गाड़ियों से गोमांस को जब्त कर ले जाया जा रहा था, तभी बाड़े के पास रेलवे ट्रैक पर बस्ती के लोग जमा हो गए।
पथराव शुरू कर दिया। कई वाहन तोड़ दिए गए। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपित इमरान खटखट पर पांच हजार, हासिम पर तीन हजार और कल्ला पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
