बैरागढ़ के पुराने बस स्टैंड पर स्थित नगर निगम की दुकानों के ऊपर लगे शेड अचानक भरभराकर गिर पड़े। आठ दुकानों के शेड एक साथ नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ के पुराने बस स्टैंड पर स्थित नगर निगम की दुकानों के ऊपर लगे शेड अचानक भरभराकर गिर पड़े। आठ दुकानों के शेड एक साथ नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। संयोग से उस समय शेड के नीचे कोई नहीं था अन्यथा जनहानि हो सकती थी। दोपहर करीब दो बजे शेड गिरने की तेज आवाज आई।
तेज धूप के कारण बची जान
दुकानें भी खुली हुई थीं लेकिन तेज धूप के कारण कोई बाहर नहीं था। दुकान के अंदर ग्राहक एवं व्यापारी बैठे थे। बताया जाता है कि शेड के पाइप की कमजोर फिटिंग और कुछ व्यापारियों द्वारा शेड के पाइप में डमी, डिस्प्ले बोर्ड लगाने से वजन बढ़ गया और यह घटना हो गई।
