कंटेट के वायरल होने के बाद ब्राम्हण समाज नें ना सिर्फ आपत्ति दर्ज कराते हुये शिकायत दर्ज कराई थी, बल्कि कड़ी कार्यवाही की भी मांग की थी। …और पढ़ें

HighLights
- मनीष पटेल ने ब्राम्हण बेटियों पर की थी टिप्पणी
- गिरफ्तारी को लेकर कई बार शिकायतें की गईं
- वर्ग विशेष की महिलाओं के सम्मान में ठेस पहुंचाई
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा सहित विंध्य क्षेत्र के बहुचर्चित बघेली कलाकार और इन्फलुएंसर मनीष पटेल को आखिरकार आज रीवा की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गलत कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल किया
बघेली कलाकार पर आरोप था कि उनके द्वारा एक गलत कंटेंट तैयार कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसमें ब्राम्हण समाज की बेटियों को गलत ठहराया गया था।
मनीष पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी
पुलिस ने इस मामले में मनीष पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसे लेकर मनीष अग्रिम जमानत के लिये हाईकोर्ट तक की शरण में गए, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और आखिरकार पुलिस नें उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग
विवादित कंटेट को लेकर मनीष पटेल पर ब्राम्हण समाज का आरोप था कि उनके द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सामाजिक सौहाद्र को बिगाड़ने और वर्ग विशेष की महिलाओं के सम्मान में ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन पत्र भी सौंपे थे
मनीस पटेल की गिरफ्तारी को लेकर कई बार शिकायतें की गईं और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन पत्र भी सौंपे गए थे, जिसके बाद आज पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया
यह विवादित कंटेट मनीष पटेल के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया गया था, और सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी गयी थी। फिलहाल मनीष पटेल की गिरफ्तार के बाद उन्हें जिला न्यायालय ले जाया गया है, जहां उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
