जिले के कुसमी की पोड़ी चौकी के कुन्दौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब जंगल के बीच स्थित माटी डोंगर पहाड़ की गुफा में कंबल में लिपटा हुआ कंकाल मिला। …और पढ़ें

HighLights
- पहाड़ियों के बीच स्थित इस गुफा तक पहुंचना भी आसान नहीं
- ग्रामीणों ने दोपहर में गुफा के भीतर कंबल में लिपटा शव देखा
- शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और लगभग कंकाल में तब्दील
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह कंकाल करीब 15 दिन से लापता चल रही गुड़िया बैगा का है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गुफा तक पहुंचा कैसे
जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित इस गुफा तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ग्रामीणों ने दोपहर के समय गुफा के भीतर कंबल में लिपटा शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने उसकी पहचान गुड़िया बैगा के रूप में की
सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी और कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कंबल हटाकर देखा तो शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और लगभग कंकाल में तब्दील हो चुका था। ग्रामीणों ने उसकी पहचान गुड़िया बैगा के रूप में की।
पति दो दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा
जहा स्थानीय ग्रामीण सत्यवान बैगा ने बताया कि गुड़िया करीब 15 दिनों से लापता थी, जबकि उसका पति बुद्धसेन बैगा भी पिछले दो दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा है।
बुद्धसेन पर अब संदेह और गहरा गया
ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के गायब होने के बाद भी बुद्धसेन ने न तो उसे तलाशने की कोशिश की और न ही किसी को इसकी जानकारी दी, जिससे अब संदेह और गहरा गया है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों ने पहचान गुड़िया बैगा के रूप में की है।
मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा
शव काफी पुराना है और उसे कंबल में लपेटकर गुफा में रखा गया था, जहां पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
रहस्यमयी मौत अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बनी
घटनास्थल पर थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोड़ी डीके रावत सहित पुलिस टीम मौजूद रही। करीब 30 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें- जिसके लिए अपनों से लड़ी, उसी ने दिया धोखा, प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पति पर मामला दर्ज
