भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नौतपा के पहले ही दिन उमरिया जिले का मौसम अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और करीब 15 मिनट तक हुई बारि …और पढ़ें

HighLights
- नौतपा के पहले ही दिन उमरिया में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत
- दोपहर तक थी तेज धूप और उमस, दोपहर बाद छाए बादलों से आई ठंडक
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी रहेगा ऐसा ही बदलाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नौतपा के पहले ही दिन उमरिया जिले का मौसम अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ देर बाद ही तेज हवा चलने की वजह से बादल खुलने लगे।
सुबह से थी तेज धूप और उमस, दोपहर बाद अचानक मौसम ने ली करवट
सुबह से ही जिले में तेज धूप और उमस का असर बना हुआ था। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया था। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही थी। इसी बीच दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। कुछ ही देर में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई, जो करीब 15 मिनट तक जारी रही।
बारिश से भीगीं सड़कें, लंबे समय बाद आई ठंडक से खिले लोगों के चेहरे
बारिश के कारण शहर की सड़क गीली हो गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लंबे समय बाद मौसम में आई ठंडक से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खिल उठे। लोगों ने भी इस बारिश को राहत भरी बताया। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी से तापमान में कमी आने से सभी को राहत मिलेगी।
मौसम के जानकारों ने जताई आगे भी बदलाव की संभावना
हालांकि बारिश रुकने के कुछ देर बाद फिर से बादल छंट गए और धूप निकल आई, लेकिन मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना बना रहा। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। तेज गर्मी के बीच हुई इस बारिश ने लोगों को नौतपा की शुरुआत में ही बड़ी राहत दी है।
