रात में फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ऑडियो भेजकर अभद्र टिप्पणी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। …और पढ़ें

HighLights
- आरोपी को दुकान पहुंचते ही पुलिस के हवाले किया
- पॉलिश की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो गया था
- ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कोतवाली थाना के सराफा बाजार में जेवरात की पॉलिश को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब गंभीर मामला बन गया है।
घटना से नाराज सराफा व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा
फोन पर अभद्र भाषा, आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। घटना से नाराज सराफा व्यापारियों ने सुबह आरोपी युवक को दुकान पहुंचते ही पुलिस के हवाले कर दिया।
पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया
21 मई की रात करीब 9:30 बजे के आसपास की बताई जाती है। दीपक साहू और मुस्लिम युवक के बीच पॉलिश की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया। रात में यह विवाद और गंभीर हो गया।
रात में दी थीं फोन पर गंदी-गंदी गालियां
दीपक को कहना है कि रात में फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ऑडियो भेजकर अभद्र टिप्पणी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई नामजद शिकायत
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार सुबह कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। आरोपी का कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे बाजार में आक्रोश फैल गया।
व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी
आरोपी दुकान पर पहुंचा, तब व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने रवाना किया। सराफा व्यापारियों ने प्रशासन से बाहरी कारीगरों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने की मांग की है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा की मौत से ठीक पहले का VIDEO वायरल, सैलून मालिक का दावा- गिरिबाला सिंह ने अगले दिन मांगी CCTV फुटेज
