टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन के ग्वांग्झू से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। …और पढ़ें

HighLights
- चीन से दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट पर दबोचा गया ब्लास्ट का मास्टरमाइंड मुकेश विज
- महेश चौहान भी दिल्ली से गिरफ्तार फरार आरोपियों पर था 10 हजार का इनाम
- टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चीन से दिल्ली लौटते ही उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ फरार चल रहे महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ा गया है।
बताया गया है कि मुकेश विज पुलिस से बचने के लिए चीन के ग्वांग्झू भाग गया था। लेकिन देवास पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया था। जैसे ही वह नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, पहले से अलर्ट टीम ने उसे दबोच लिया। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी।
