भिंड में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी हिमांशु तोमर को जमीन सीमांकन के बदले छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार …और पढ़ें

HighLights
- जमीन सीमांकन के बदले पटवारी ने रिश्वत की मांग की।
- लोकायुक्त टीम ने मालनपुर क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई की।
- पटवारी छह हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। गोहद तहसील के हल्का नंबर-23 ग्राम टुकेड़ा के पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत ली थी। लोकायुक्त टीम ने मालनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी राम खिलाड़ी सिंह चौहान ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी हिमांशु तोमर से संपर्क किया। आरोप है कि सीमांकन कराने के एवज में पटवारी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उसके बाद में सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ। उसने 15 मई 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी
बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पटवारी हिमांशु तोमर ने फरियादी को मालनपुर स्थित कैडबरी कंपनी के पास बुलाया था। जैसे ही फरियादी ने पटवारी को छह हजार रुपये दिए, तभी आसपास सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर ही आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें नोटों पर लगाया गया केमिकल रंग दिखाई दिया।
