तीन वेंडरों को बिना वैध अनुमति के अनअप्रूव्ड पानी की बोतल बेचते हुए पकड़ा गया। …और पढ़ें

HighLights
- आरपीएफ और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में वेंडर पकड़े गए
- अनअप्रूव्ड पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक जब्त
- स्टेशन और आउटर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों पर रविवार को कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। इस दौरान तीन वेंडरों को बिना वैध अनुमति के अनअप्रूव्ड पानी की बोतल बेचते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निरीक्षक माधुरी मिश्रा के साथ मिलकर दो स्थानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान पकड़े गए आरोपित अमित सिंह के पास से पांच पेटी अनअप्रूव्ड पानी की बोतल और तीन पेटी कोल्ड ड्रिंक बरामद की गई, जिन्हें वह रेलवे परिसर में बेच रहा था।
गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए
वहीं एक अन्य व्यक्ति के पास वैध सामग्री पाई गई, लेकिन उसकी गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि मुख्य स्टेशन के आउटर से अवैध वेंडरों के ट्रेन पर सवार होने और खाद्य सामग्री विक्रय करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
जांच दल में आरपीएफ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, आरक्षक प्रवीण उपाध्याय और पंकज सिंह ने स्टेशन व आउटर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अवैध वेंडरों को दबोचा गया।
यह भी पढ़ें- भोपाल में UPSC मेंटॉर को बनाया बंधक, पूर्व छात्र ने जान से मारने की धमकी देकर ऐंठे 2 करोड़
