जनगणना कार्य कर रही टीम के साथ गांव में पहुंचे पंचायत के कोटवार पर गांव के दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इससे कोटवार गंभीर रूप …और पढ़ें

HighLights
- श्योपुर में जनगणना टीम पर दबंगों का हमला
- श्योपुर में कोटवार के साथ बेरहमी से मारपीट
- गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारी लामबंद
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। जनगणना कार्य कर रही टीम के साथ गांव में पहुंचे पंचायत के कोटवार पर गांव के दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इससे कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद चिलवानी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जनगणना टीम पर हमला और विवाद
मामला चिलवानी थाना इलाके के देवरी गांव का है। बताया गया है कि रविवार को कोटवार मातादीन शाक्य देवरी गांव में टीम के साथ जनगणना कार्य करने पहुंचा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गांव के दबंग आरोपी रामनिवास यादव, नकटू यादव, वीर सिंह यादव और सिन्नाम यादव ने कोटवार पर हमला कर दिया।
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
कोटवार पर हमला करने के मामले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी फरियादी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक और वीडियो में घायल कोटवार जमीन पर पैर पकड़कर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। अब इस मामले को लेकर जिले के कोटवार और जनगणना का कार्य कर रहे कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- MP IPS Transfer: पदोन्नति के चार माह बाद बदले 7 पुलिस अधीक्षक, अब मुख्यालय में बैठेंगे, देखें तबादलों की लिस्ट
पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर
कोटवार वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चिलवानी थाना पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। – सुधीर कुमार अग्रवाल, एसपी श्योपुर
