ट्विशा शर्मा के स्वजन (परिजनों) ने इस मामले में पहले ही दिन से ससुराल पक्ष की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने खुलकर …और पढ़ें

HighLights
- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा
- ससुराल पक्ष की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए थे
- पिता और अन्य परिजनों ने खुलकर हत्या की शंका जताई थी
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच अब हत्या की ओर इशारा कर रही है। ट्विशा की पीएम रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें सिर, कान और हाथ पर चोट के निशान की पुष्टि हुई है। ये चोटें उसकी मौत के पहले लगी थीं और फिर फांसी के फंदे पर लटकी। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सभी चोट किसी ठोस वस्तु से लगी थीं।
आरोपित पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज
उधर दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को जिला कोर्ट में सुनवाई हुई। जज पल्लवी द्विवेदी की कोर्ट ने आरोपित की याचिका खारिज कर दी है। कटाराहिल्स थाना पुलिस अब भी आरोपित की तलाश में जुटी है।
फरार पति समर्थ सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित
आरोपित पति पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित डीसीपी जोन-2 विवेक सहवाल ने फरार चल रहे ट्विशा के पति आरोपित समर्थ सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 14-15 मई की रात ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस तब से समर्थ सिंह की तलाश कर रही है। वहीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी।
यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा मर्डर केस में आरोपी पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, जमानत याचिका खारिज
अब जबलपुर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे स्वजन
#WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | Father of the deceased, Navnidhi Sharma says, “The arguments presented by the police today were very good. The police argued that these individuals are highly influential people and that they could tamper with the evidence. If this… pic.twitter.com/wijHsWUJL4
— ANI (@ANI) May 18, 2026
ट्विशा शर्मा की मौत के छह दिन बाद भी स्वजनों ने उसका शव नहीं लिया है। स्वजन दिल्ली एम्स में दोबारा पीएम करवाने की मांग कर रहे हैं। पिता नवनिधि शर्मा का कहना है कि पूर्व में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से इसके लिए बात की थी, लेकिन उन्होंने मना किया है, जिसके बाद अब जबलपुर हाईकोर्ट में वे दोबारा पोस्टमार्टम के लिए आवेदन करेंगे।
