यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पाटन पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

HighLights
- मारपीट करने का वीडियो भी बनाया
- वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई
- दो बालकों को चोरी के संदेह में पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत् बगदरी वाटर फाॅल घूमने आए दो बालकों को चोरी के संदेह में युवकों ने पकड़ा। उनके साथ मारपीट की और धमकाया। उनके पास से मोबाइल फोन एवं रुपये छीन लिए।
तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया
दमोह जिले के निवासी कुछ युवक गुरुवार को बगदारी फाॅल घूमने पहुंचे थे। वे अपने कपड़े तट पर रखकर फाल में स्नान करने लगे। स्नान के बाद लौटने पर वहां मिले दोनों बालकों पर उनके तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया।
