डाकघर निवार में आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य पिछले लंबे समय से ठप पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड…और पढ़ें

HighLights
- डाकघर निवार में लंबे समय से ठप पड़ी हैं आधार सेवाएं
- 50 से अधिक गांवों के लोग दूर भटकने को मजबूर, समय-पैसा बर्बाद
- जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद भी नहीं हुई प्रशासनिक कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। डाकघर निवार में आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य पिछले लंबे समय से ठप पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि डाकघर में नया आधार बनवाना, नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट जैसे सभी काम पूरी तरह बंद हैं। यहां आने वाले आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को बिना किसी संतोषजनक कारण के वापस लौटा दिया जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे संशोधनों के लिए भी ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर भटकना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बावजूद स्थिति जस की तस, जनता में रोष
बताया गया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक जबलपुर को पत्र भी भेजा था, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में दी गई शिकायतों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष है।
