शहडोल के पपौंध क्षेत्र में 60 वर्षीय सुहाग रानी सिंह की धारदार हथियार से करीब 30 वार कर हत्या हुई। पुलिस ने घर में मौजूद बेटे को हिरासत में लिया।

HighLights
- 60 वर्षीय सुहाग रानी सिंह की निर्मम हत्या हुई।
- धारदार हथियार से महिला पर करीब 30 वार।
- वारदात के समय एक बेटा घर में मौजूद।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम गांजर मलैचा टोला में 60 वर्षीय बेवा महिला सुहाग रानी सिंह पत्नी स्वर्गीय बुद्धसेन सिंह गोड़ की धारदार हथियार से करीब 30 वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला का एक बेटा घर में मौजूद था, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतका के तीन बेटे हैं, जो घर से दूर रहते हैं। पति की मौत के बाद महिला अकेली रहती थी। दो सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर उसने ससुराल में रह रहे बेटे को बुलाया था। वो इलाज के लिए उसके पास आया था।
पटवारी के पहुंचने पर हुआ खुलासा
हल्का पटवारी सरकारी काम से महिला के घर पहुंचा। बेटे ने मां की मौत की बात कही। अंदर जाकर देखा, तो महिला मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पटवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पपौंध पुलिस, एफएसएल टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
धारदार हथियार से हुई थी हत्या
पुलिस ने कहा कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। हथियार और वजह दोनों की जांच जारी है। अभी खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- कारोबारी से शादी के लिए रची IAS की फर्जी कहानी… भोपाल की तृप्ति सिंह राजपूत केस में खुलासा
