जबलपुर के बिलहरी में पति ने सोते समय पत्नी का गला दबाकर हत्या की कोशिश की और घर से जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

HighLights
- पति ने सोते समय पत्नी का गला दबाया था।
- पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचा ली।
- आरोपी घर से जेवरात लेकर फरार हो गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ससुराल में रह रहे एक दामाद ने अपनी ही पत्नी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी की घटना
- पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलहरी निवासी 24 वर्षीय मोनिका धनगर का विवाह दमोह निवासी सरमन धनगर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही सरमन अपने ससुराल बिलहरी में ही आकर रहने लगा था।
- रहने के दौरान वह लगातार मोनिका को प्रताड़ित कर रहा था शुक्रवार तड़के जब मोनिका गहरी नींद में सो रही थी, तब आरोपी सरमन ने मौका पाकर उसका गला दबा दिया और जान से मारने की कोशिश की।
आरोपित पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
किसी तरह पीड़िता ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपित घर में रखे जेवरात समेटे और मौके से भाग निकला। घटना के बाद से डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बरेला पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
