सिविल सर्जन के अनुसार, तीनों बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेफर किया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही…और पढ़ें

HighLights
- जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से हादसा
- वॉर्मर मशीन में आग लगने से अफरा-तफरी
- इलाज के लिए नवजात बच्चे जबलपुर रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल से एक दिल दहला देन वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखी वॉर्मर मशीन में आग लग गई। स्पार्किंग के साथ लगी इस आग से वॉर्मर मशीन में रखे तीन नवजात बच्चे झुलस गए हैं, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को तत्काल जबलपुर रेफर किया गया है।
सिविल सर्जन कंचन दुबे ने बताया, नवजात बच्चों को जन्म के बाद शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने और गहन देखभाल के लिए वॉर्मर मशीन में रखा जाता है। रात में वॉर्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से वार्मर में मौजूद तीनों नवजात गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
दो डॉक्टरों की निगरानी में रेफर
हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने बच्चों को वॉर्मर से बाहर निकालकर उपचार शुरू किया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों नवजातों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्चों को दो डॉक्टरों की निगरानी में जबलपुर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- MP के छिंदवाड़ा में सरकारी स्कूल के टीचर और महिला साथी के बीच ‘नजदीकियों’ की छात्रों ने की शिकायत, दोनों का तबादला
एक नवजात गंभीर
सिविल सर्जन के अनुसार, तीनों बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेफर किया गया है। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे सर्जरी की आवश्यकता है। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे को जबलपुर रेफर करना पड़ा। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
