यदि आप भी ऐसी किसी स्थिति या समस्या से परेशान हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हैलो नईदुनिया कार्यक्रम में आप कॉल कर सकते हैं।

HighLights
- ज्यादा बिल और स्मार्ट मीटर की शिकायत का समाधान
- दोपहर 3 से 4 बजे तक सीधे करें कॉल
- दिए गए नंबरों पर दर्ज कराएं अपनी समस्या और सुझाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में बिजली सप्लाई में निरंतरता आने के बाद भी उपभोक्ता कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
ज्यादा बिजली बिल, मीटर का तेज चलना, समय पर रीडिंग नोट ना होना, स्मार्ट मीटर को लेकर परेशानी आदि कई तरह की समस्याओं से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के बाद भी विभाग सभी व्यवस्था ठीक होने की बात कहता है।
यदि आप भी ऐसी किसी स्थिति या समस्या से परेशान हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हैलो नईदुनिया कार्यक्रम में आप कॉल कर सकते हैं। गुरुवार 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम चार बजे तक नगर संभाग केंद्रीय के उप महाप्रबंधक गगन देव कुमार इन सभी सवालों के जवाब देंगे। आप मोबाइल नंबर 9109975854 या फोन नंबर 0751-4711031 पर कॉल कर सकते हैं।
कार्यक्रम : हेलो नईदुनिया
अतिथि: गगन देव कुमार, उप महाप्रबंधक, नगर संभाग केंद्रीय
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक
संपर्क : 9109975854 व 0751-4711031
