नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे के बाद प्रशासन सर्तकता बरत रहा है। परंतु नावि और नागरिक अब भी लापरवाही कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोमवार को नर्मटा लम्हेटाघाट में निर्धारित समय के बाद तथा पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट पहनाये नौकायन कराया जा रहा था।
जेल भेजने की कार्रवाई की गई
एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के आदेश पर नाविक जगन यादव के विरुद्ध भेड़ाघाट थाने में धारा 151 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बाद संचालन पाया था
एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह द्वारा गत दिवस लम्हेटाघाट में नौका संचालन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बाद नाविक जगन यादव को नाव का संचालन करते पाया गया था।
आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश
चार से पांच पर्यटकों को बिना लाइफ जैकेट नाव में सवार पाए गए थे। एसडीएम द्वारा तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और मुख्य नगर पालिका अधिकारी भेड़ाघाट को आवश्यक कार्यवाही के दिए गए।
तहसील गोरखपुर से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
निर्देश के तारतम्य में नाविक जगन यादव के विरुद्ध धारा 151 के तहत थाना भेड़ाघाट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा तहसील गोरखपुर से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
नाव प्रभारी सात दिन का वेतन काटा
प्रकरण में लम्हेटाघाट नावघाट प्रभारी आकाश ठाकुर द्वारा लापरवाही करने हेतु सात दिवस का वेतन काटने की कार्रावाई भी की गई।
संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई
सभी घाट प्रभारीयों को अंतिम रूप से हिदायत दी गई है कि इस प्रकार की पुनरावृति पाये जाने पर नाव जब्त करने के साथ साथ संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें- जबलपुर बरगी क्रूज हादसा: प्रदेश की सारी नावों, पानी के खेलों को लेकर बनेगी एसओपी, अदालतों की तरह काम करेगा जांच आयोग
