Shivpuri news: माधव टाइगर रिजर्व में इस मादा टाइगर एमटी 4 को मार्च 2025 में पन्ना टाइगर रिजर्व से शिवपुरी लाया गया था। मादा टाइगर एमटी 4 ने कितने शावक…और पढ़ें

HighLights
- एमटी-4 बाघिन के साथ दिखा नया शावक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सिंधिया ने जताई खुशी
- टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 9
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा अब तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार, 15 अगस्त के दिन माधव टाइगर रिजर्व की मादा टाइगर एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस टाईगर की एक शावक के साथ फोटो शेयर की है।
इस खुशखबरी को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अपने एक्स हेंडल से वायरल किया है। इधर केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से शावक और बाघिन की तस्वीर साझा करते हुए इसे पर्यावरण व वन्यजीव क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की बेहतर सफलता बताया और खुशी जताई है।
फिलहाल स्पष्ट नहीं है, कितने शावक जन्में
माधव टाइगर रिजर्व में इस मादा टाइगर एमटी 4 को मार्च 2025 में पन्ना टाइगर रिजर्व से शिवपुरी लाया गया था। मादा टाइगर एमटी 4 ने कितने शावकों को जन्म दिया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डारेक्टर हरिओम का कहना है कि फिलहाल कितने शावको को जन्म दिया है स्पष्ट नहीं है। अभी एक शावक ही मादा टाइगर के साथ नजर आया है। एक शावक के दिखने के बाद अब माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
अभी तक 8 बाघ थे रिजर्व में
माधव टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक वातावरण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। टाइगर रिजर्व में बढ़ रही है। इससे पहले सितंबर 2024 में बाघिन एमटी-3 के साथ दो शावकों की तस्वीर सामने आई थी। शवकों के जन्म से बाघों की संख्या आठ हो गई थी। अब एमटी-4 के नए शावक की पुष्टि के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है। हालांकि, शावकों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने पर यह संख्या और बढ़ सकती है।
