ट्रेन संख्या 51673 इटारसी-मदन महल पैसेंजर इटारसी जंक्शन से 11:40 बजे चलेगी और 16:45 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 51674 मदन महल-इटारसी…और पढ़ें

HighLights
- ट्रेन का नंबर होगा 51673/51674
- इटारसी जंक्शन से 11:40 बजे चलेगी
- 16:45 बजे मदन महल पहुंचेगी।
नईदुनिया प्रतिनधि, जबलपुर। एमपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इटारसी-मदनमहल के बीच अब नई पैसेंजर ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
ट्रेन संख्या 51673 इटारसी-मदन महल पैसेंजर इटारसी जंक्शन से 11:40 बजे चलेगी और 16:45 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 51674 मदन महल-इटारसी पैसेंजर मदन महल से 17:50 बजे चलेगी और 22:55 बजे इटारसी जंक्शन पहुंचेगी।
यह दैनिक पैसेंजर सेवा लगभग 5 घंटे 5 मिनट में 242 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन बागरा तवा, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालीचौका रोड, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर और श्रीधाम में वाणिज्यिक ठहराव करेगी, जिससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
