इंदौर में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। बाद में किन्नर से 13 लाख रुपये से अधिक की राशि ली लेकिन किन्नर ने जब रुपये वापस मांगे, तो मुशर्रफ ने मारपी…और पढ़ें

HighLights
- उसकी पहचान इंटरनेट प्लेटफार्म पर हुई थी।
- नजदीकियां बढ़ने पर शारीरिक संबंध बनाए
- कहा कि शाजापुर में पत्नी की तरह रखेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। शहर के कोतवाली थाने में एक किन्नर ने मुस्लिम युवक और उसके स्वजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। किन्नर का आरोप है कि युवक ने उससे निकाह किया, फिर मकान और आटो खरीदने के नाम पर 13 लाख रुपये से अधिक रकम ली और बाद में उसे छोड़ दिया।
किन्नर ने युवक के स्वजन पर प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किन्नर के मुताबिक पटेलबाड़ी निवासी आरोपित मुशर्रफ मंसूरी से उसकी पहचान इंटरनेट प्लेटफार्म पर हुई थी। नजदीकियां बढ़ने पर उसने शारीरिक संबंध बनाए और शादी का प्रस्ताव दिया। कहा कि शाजापुर में पत्नी की तरह रखेगा।
इंदौर में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। बाद में किन्नर से 13 लाख रुपये से अधिक की राशि ली लेकिन किन्नर ने जब रुपये वापस मांगे, तो मुशर्रफ ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
किन्नर ने बताया कि उसने सोने की चेन और अन्य सामान बेचकर मुशर्रफ को रुपये दिए थे। उसने यह आरोप भी लगाया कि निकाह के बाद मुशर्रफ ने उसका ऑपरेशन करवाकर आवाज बदलवाई थी।
उसके स्वजन से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस भी पहले अनसुना करती रही।
कई दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद उसने मुशर्रफ, उसके पिता जाकिर मंसूरी व मां फेमिदा मंसूरी और भाई अल्फेज मंसूरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
