दतिया उपचुनाव में भितरघात के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके चलते जिले से बूथ तक कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला दतिया …और पढ़ें

HighLights
- नरोत्तम समर्थक निशाने पर, आशुतोष ने पेश किए भीतरघात के सबूत
- परिणाम के बाद भाजपा के कई नेता शहर से बाहर कर गए कूच।
- 4 दतिया स्थित भाजपा कार्यालय जहां चुनाव में पड़ा रहा सन्नाटा।
भितरघात पर भाजपा की कार्रवाई, दतिया जिला सहित मंडल से बूथ तक की कार्यकारिणी भंग नोट- कार्रवाई के साथ पूरी कापी नए तथ्यों के साथ अपडेट है। इसका ही इस्तेमाल करें। कांग्रेस की खबर सहयोगी रूप में अलग से मिलेगी। —————————————— – मुख्यमंत्री आवास में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक के छह घंटे बाद ही चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए बनाई समिति की अनुशंसा पर की कार्रवाई – टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने किया था प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष सहित बूथ स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों ने दिया था त्यागपत्र राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मिली हार के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दतिया जिला की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। मंगलवार सुबह सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद दतिया उप चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए गठित की गई दो सदस्यीय समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। समिति गठन के छह घंटे बाद ही भाजपा संगठन ने दतिया जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित जिला पदाधिकारियों, जिला कार्य समिति, मंडल मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों की समस्त वर्तमान संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभार से पदमुक्त कर दीं। समिति की जांच रिपोर्ट से पार्टी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया और इसके बाद मंगलवार देर रात कार्रवाई की गई। दतिया उप चुनाव में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। समर्थक विरोध में सड़कों पर उतर आए थे और पार्टी विरोधी बातें भी की गईं। यहां तक की जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित बूथ स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे उस समय पार्टी संगठन ने अस्वीकार कर दिया था, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा संगठन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ————- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बैठक में दिए भितरघात के प्रमाण- मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हार के कारणों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपचुनाव प्रभारी और सांसद भारत सिंह कुशवाह, कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शिकायतों की आडियो रिकार्डिंग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने भावुक होते हुए अपनी बात रखी और चुनाव के दौरान भितरघात संबंधी वाट्सएप चैट के स्क्रीनशाट भी दिखाए। बैठक में हार के कारणों, संगठन की भूमिका, भितरघात की शिकायतों पर चर्चा के बाद परिणाम की समीक्षा करने के लिए दो सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया था। इसमें प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे एवं वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया। समिति ने चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव परिणाम के कारणों का विश्लेषण किया और अपना निष्कर्ष कर रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को सौंपा था। समिति ने चुनाव के दौरान बहुप्रसारित हुए कथित भ्रामक पोस्ट और फर्जी पत्रों की भी समीक्षा की। ————
.jpg)
