नगर निगम को कई बार शिकायत की परंतु कबाड़ व अतिक्रमणकारियों को नहीं हटाया जा रहा है।

HighLights
- वैल्डिंग की दुकान से उछले थे टुकड़े
- ऊपर गिरते को चोटिल होने की संभावना थी
- पूर्व में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में उस वक्त कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई एक लोहे के टुकड़े आ गिरे।
प्रवीण द्विवेदी के समीप आकर गिरा
टुकड़ा मंदिर प्रांगण में दुकान लगाने वाले प्रवीण द्विवेदी के समीप आकर गिरेे। यदि ऊपर गिरते को चोटिल होने की संभावना थी।
टुकड़े उछलकर मंदिर प्रांगण में जा गिरे
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। लार्डगंज पुलिस ने जांच में पाया कि मंदिर के समीप जो वेल्डिंग की दुकान है उसमें एक धमाके से कुछ साइज का के लोहे के टुकड़े उछलकर मंदिर प्रांगण में जा गिरे। जो पाइप जैसा था। गनीमती की यह टुकड़ा किसी को लगा नहीं।
