हादसे के बाद तीनों शव अलग अलग एम्बुलेंस में जिला अस्पताल लाये गए। हादसे में तीन की मौत की खबर से जिला अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा हो गई।

HighLights
- वह डिंडौरी में कमल फिनकेप माइक्रो फाइनेंस में कार्यरत था।
- अन्य दोनों मृतक बाइक से डिंडौरी की तरफ आ रहे थे।
- दूसरी बाइक में सवार अन्य दो मृतक की पहचान की जा रही है।
डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत मंडला रोड में ग्राम कचनारी सक्का में सड़क दुर्घटना में तीन की मौके पर मौत। शनिवार की दोपहर दो बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवक छिटककर सड़क किनारे जा गिरे। एक बाइक में एक युवक और दूसरी बाइक में दो लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार मृतक रोहित साहू पिता परसराम साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम कठौतिया थाना मेहंदवानी बाइक से छुट्टी में अकेला डिंडौरी से अपने घर जा रहा था।
वह डिंडौरी में कमल फिनकेप माइक्रो फाइनेंस में कार्यरत था। कलेक्शन का कम करता है। अन्य दोनों मृतक बाइक से डिंडौरी की तरफ आ रहे थे।
कचनारी पेट्रोल पंप के सामने दोपहर लगभग दो बजे दोनों बाइक आपस में भिड़ गई। दूसरी बाइक में सवार अन्य दो मृतक की पहचान की जा रही है।
अलग अलग एम्बुलेंस से लाए गए शव
हादसे के बाद तीनों शव अलग अलग एम्बुलेंस में जिला अस्पताल लाये गए। हादसे में तीन की मौत की खबर से जिला अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा हो गई। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉ सुरेश सिंह मरावी ने जांच कर बताया कि तीनों युवक मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाए गए हैं।
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
घटनाक्रम पेट्रोल पंप में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डिंडौरी की तरफ आ रही बाइक जिसमें दो लोग सवार थे उनके वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं डिंडौरी से जा रहा बाइक सवार अपनी साइड से जा रहा था। दोपहर 2.06 बजे गलत साइड से डिंडौरी के तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवक की टक्कर दो गई।
