एथनाल के नाम पर चावल की हेराफेरी के मामले में डिस्टिलरी की सुरक्षा निधि रोक दी गई और चावल का आवंटन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

HighLights
- एथनाल के नाम पर चावल की हेराफेरी के मामले में डिस्टिलरी की सुरक्षा निधि पर रोक
- चावल का आवंटन बंद; राइस मिल ब्लैकलिस्ट कर 44.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
- 490 बोरी (242.50 क्विंटल) चावल की कथित हेराफेरी की जांच चल रही है
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। एथनाल के नाम पर चावल की हेराफेरी के मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने स्थित साफ की है। अधिकारियों ने बताया कि डिस्टिलरी की जमा सुरक्षा राशि रोक दी गई है। चावल का आवंटन भी बंद कर दिया गया है।
वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने संबंधित इकाई को ब्याज सब्सिडी की राशि जारी नहीं करने के निर्देश भी नाबार्ड को दिए हैं।
राइस मिल पर लगाया 44.12 लाख रुपये का जुर्माना
मध्य प्रदेश राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने संबंधित राइस मिल को ब्लैकलिस्ट करते हुए उस पर 44.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एफसीआइ के अधिकारियों ने कहा कि मामला अभी जांच में है। दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
