भोपाल के निर्देशन तथा ’मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 एवं शासन के जारी आदेशों के पालन में जिला राजगढ़ पुलिस में पदोन्नति की महत्वपूर्ण कार्यवा…और पढ़ें

HighLights
- 254 आरक्षकों के कंधों पर सजी ‘प्रधान आरक्षक’ की फिट्टी
- SP अमित तोलानी ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया मान
- प्रमोशन के बाद राजगढ़ के जांबाजों ने लिया संकल्प
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन तथा ’मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 एवं शासन के जारी आदेशों के पालन में जिला राजगढ़ पुलिस में पदोन्नति की महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न की गई। इसी क्रम में जिला राजगढ़ के 254 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा नवपदोन्नत प्रधान आरक्षकों को कार्यालय में प्रधान आरक्षक की फिट्टी लगाकर सम्मानित किया गया, उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर तोलानी ने कहा कि पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति बढ़ी हुई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवपदोन्नत प्रधान आरक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ करते हुए आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी, सभी विभागों में 20 जुलाई तक पदोन्नति की तैयारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंजारे ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन एवं सेवा भावना का परिणाम है।
प्रमोशन से परिवारों में उत्साह
उन्होंने सभी को भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए राजगढ़ पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस गौरवपूर्ण अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।
