रील देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक एप डाउनलोड किया, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। अब पुलिस से राशि वापस दिलाने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की…और पढ़ें

HighLights
- गोरखपुर थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज
- शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा दिया
- 11.50 लाख की ठगी की शिकायत भी पहुंची
नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए।
गोरखपुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की
किसी के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर तो किसी को फर्जी लिंक और बैंक के नाम से भेजे गए संदेश के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया। तीनों मामलों में गोरखपुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एप डाउनलोड किया, जिसके बाद मोबाइल हैक हो गया
पुलिस के अनुसार सेठी नगर निवासी मनोज कुमार नामदेव (50) मोबाइल पर रील देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक एप डाउनलोड किया, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर आरोपितों ने उनके बैंक खाते से दो किश्तों में 2.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
1.39 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए
एक अन्य मामले में मुस्कान हाईट्स निवासी शैलेष जैन (61) के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजी गई। लिंक खोलने पर आधार कार्ड और डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी गई। जानकारी दर्ज करते ही उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 1.39 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।
संदेश खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया
सेठी नगर निवासी शिक्षिका आराधना सिंधिया (61) के मोबाइल पर बैंक के नाम से पेंशन कार्ड संबंधी संदेश भेजा गया। संदेश खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके व्यक्तिगत खाते से 1.59 लाख रुपये तथा उनके और उनके पति के संयुक्त खाते से 88,500 रुपये निकाल लिए गए।
