सौसर थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापार पांगड़ी में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

HighLights
- पांगड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
- तेज बारिश से बचने के लिए खेत के कोठे में बैठी थी महिला
- पति पशुओं को बांध रहा था, इसलिए सुरक्षित बच गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। सौसर थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापार पांगड़ी में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान महिला खेत में बने कोठे में बैठी थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, पांगड़ी निवासी सुलोचना ताराम (50), पति मानकलाल ताराम, रविवार दोपहर खेत में काम कर रही थीं। तेज बारिश शुरू होने पर वह बचने के लिए खेत में बने कोठे में बैठ गईं। इसी दौरान कोठे के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
