बताया गया है कि, शुक्रवार को मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चे अकेले ही बैठे थे, वहां कोई टीचर नहीं था, इस पर बच्चों के एक अभिभावक ने विरोध कि…और पढ़ें

HighLights
- शिक्षिका ने बच्चों को धक्का देकर स्कूल से निकाला।
- मातासूला गांव के प्राथमिक विद्यालय का मामला।
- जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश।
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। जिले के सरकारी स्कूलों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि, कहीं स्कूल के गेट पर ताले लटके रहते हैं तो कहीं स्कूल के वाहर खडे होकर बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार।
हद तो तब हो गई जब जिले के मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल के Class Room में बिना शिक्षकों के बच्चे बैठे रहे, एक अभिभावक ने विरोध किया तो टीचर ने उन्हें धमकाकर उनके बच्चों को धक्का देकर स्कूल से वाहर निकाल दिया। पूरा मामला कैमरे में रिकार्ड हो गया, वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि, शुक्रवार को मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चे अकेले ही बैठे थे, वहां कोई टीचर नहीं था, इस पर बच्चों के एक अभिभावक ने विरोध किया तो अपनी गलती मानने की बजाए एक टीचर ने सारी हदें पार करते हुए उल्टा अभिभावक को ही खरी-खोटी सुना डाली।
उनके बच्चों को एक-एक करके धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया, इसका वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी करके शिक्षकों से जबाव मांगा है।
-मातासूला स्कूल के मामले में शिकायत मिली है, वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है, नोटिस जारी करके जबाव भी मांगा जा रहा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
यश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, श्योपुर
p, li { white-space: pre-wrap
