आरोपित के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले हैदराबाद में रह चुका है, जहां उसकी एक अन्य महिला से भी जान-पहचान थी। बाद में वह कोलकाता पहुंचा, जहां युव…और पढ़ें

HighLights
- हिंदू संगठन ने पहचान छिपाने जाली दस्तावेज एवं हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया।
- मदन महल थाना के सामने स्थित डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में करता था काम, हंगामें के बाद पुलिस जांच शुरू।
- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को पूछताछ के लिए अपने साथ मदनमहल थाने ले गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मदनमहल थाने के सामने स्थित डेंटल स्क्वायर क्लीनिक में शनिवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल निवासी सैय्यद इशाक असरार पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर राजकुमार नाम से डेंटिस्ट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया।
हिंदू युवती से विवाह करने एवं अन्य युवतियों को भी प्रेमजाल में फंसाने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित को पूछताछ के लिए मदनमहल थाने ले गई।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक युवती जो स्वयं दंत चिकित्सक है, उसके साथ आरोपित इशाक असरार ने धोखाधड़ी की। शुरुआत में अपना नाम राजकुमार बताकर उससे मित्रता की।
दोनों के बीच निकटता बढ़ने के बाद वे जबलपुर आए। इसके बाद आरोपित उसे एक गायत्री मंदिर में ले गया और वहां विवाह किया गया। विवाह के कुछ समय बाद उसे आरोपित की वास्तविक पहचान सैय्यद इशाक असरार के रूप में पता चली।
इसके बाद उसे यह भी जानकारी मिली कि आरोपित ने विभिन्न दस्तावेजों में अलग-अलग नामों का उपयोग किया है। आरोप है कि आरोपित ने अपनी धार्मिक पहचान जानबूझकर छिपाई। जाली दस्तावेजों के माध्यम से विश्वास हासिल किया। आरोपित ने इसी प्रकार अन्य हिंदू युवतियों से भी संबंध बनाए और उन्हें धोखे में रखा।
आरोपित के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले हैदराबाद में रह चुका है, जहां उसकी एक अन्य महिला से भी जान-पहचान थी। बाद में वह कोलकाता पहुंचा, जहां युवती (जिसके साथ जबलपुर में विवाह किया) से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों जबलपुर आए।
मदनमहल थाना के सामने स्थित एक निजी डेंटल क्लीनिक में डेंटिस्ट के रूप में कार्य करने लगे। आरोपित ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में कई बार नाम और अन्य विवरणों में बदलाव कराया है। इनकी जांच की जा रही है।
क्लीनिक के सामने किया प्रदर्शन
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्लीनिक पहुंच गए। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। बाद में आरोपित को मदन महल थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। थाने के बाहर गहमागहमी बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में डेंटल क्लीनिक संचालक की भूमिका भी संदिग्ध है। जाली दस्तोवज वाले आरोपित के क्लीनिक में रखे जाने का मामला भी विवादों में है।
