सभी वहां नर्मदा नदी में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। उनके साथ गए दाेस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे देखते ही देखते उनकी आं…और पढ़ें

HighLights
- सभी वहां पर नर्मदा नदी में नहाने लगे।
- इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए।
- साथ गए दाेस्तों ने बचाने का प्रयास किया।
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। गढ़ा के मुजावर मोहल्ला निवासी मोइन खान, राजा खान और साहिल खान सहित आठ दोस्तों ने शनिवार को दोपहर घूमने की योजना बनाई। सभी लोग दोपहर को लगभग दो बजे मोटरसाइकिल से तिलवारा के पास दद्दा घाट पहुंचे।

सभी वहां नर्मदा नदी में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। उनके साथ गए दाेस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे देखते ही देखते उनकी आंखों से पानी में ओझल हो गए।
घटना से घबराए बाकी पांच दोस्त घर आ गए। उसमें से एक ने हिम्मत करके घटना के बारे में बताया। तब स्वजन और परिचित मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने तुरत स्थानीय गोताखाेरों को बुलाया और तलाशी अभियान चलाया। शाम को लगभग पौने चार बजे तीनों के शव बरामद हुए।
