नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दक्षिण-पश्चिमी मानसून छलावा कर रहा है। बादल तो छाएं पर बरसे नहीं रहे। इधर मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के दौरान जबलपुर में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। तेज धूप और वातावरण में छाई उमस से लोग परेशान रहे।
छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ से होता हुआ आगे बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर अरब सागर के कुछ भागों, गुजरात एवं मध्य प्रदेश के कुछ भागों सहित छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के कुछ से होता हुआ आगे बढ़ गया है।
जबलपुर में भी झमाझम बारिश शुरू हो सकती है
अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर के कुछ और भागों, गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष भागों में आगे बढ़ सकता है। इससे ये उम्मीद की जा रही है कि जबलपुर में भी 48 घंटे के दौरान झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।
तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी
इधर मौसम का मिजाज भी रोजाना बदल रहा है। मंगलवार को वातावरण में नमीं रही वहीं बुधवार को गर्माहट घुली रही। तेज धूप लोगों का पसीना छुड़ाती रही। दिन का तापमान दो तीन डिग्री बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
सूर्योदय- 5: 27
सूर्यास्त-7: 00
तापमान
अधिकतम – 38.0
न्यूनतम – 26.6
आर्दता-61
-42
मौसम का पूर्वानुमान- बौछारें पड़ने की संभावना
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
25 जून- 35.0 – 25.0
26 जून- 37.0 – 27.0
कटनी
25 जून- 39.0 – 31.0
26 जून- 40.0 – 31.0
मंडला
25 जून- 35.0 – 26.0
26 जून- 37.0 – 27.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में मृत महिला को बताया जिंदा, 76 लाख की जमीन ठगी, फर्जी दस्तावेज और नकली पहचान के सहारे किया सौदा
