न्यायालय ने एक आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया, जबकि दूसरे आरो को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

HighLights
- बीमारी ठीक करने के नाम पर सनसनीखेज मामला
- अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है
- जावेद के बारे में बताया, जो झाड़फूंक करता था
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़फूंक का झांसा देकर दो कथित तांत्रिकों द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार
आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग समय पर महिला का यौन शोषण किया और एक आरोपी ने उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। बेलबाग पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, लूट और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आराम नहीं मिलने पर किसी परिचित ने बताया था
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने पर किसी परिचित ने उसे घमापुर चौक क्षेत्र निवासी जावेद के बारे में बताया, जो कथित रूप से झाड़फूंक करता था। आरोप है कि 16 अप्रैल को महिला उसके घर पहुंची, जहां उसने झाड़फूंक के नाम पर अगरबत्ती जलाकर उसे कमरे में बैठाया था।
नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी दी
महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर तांत्रिक शक्तियों से नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद जब महिला ने सेहत में सुधार नहीं होने की बात कही, तो जावेद ने उसे खजरी खिरिया निवासी छुट्टू शाह के पास भेज दिया।
घटना का खुलासा करने पर धमकी दी
पुलिस के अनुसार 13 मई को महिला उसके घर पहुंची, जहां झाड़फूंक के बहाने उसने भी दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने महिला का मंगलसूत्र भी छीन लिया और घटना का खुलासा करने पर धमकी दी।
आहत महिला ने जानकारी स्वजन को दी
दोनों घटनाओं से आहत महिला ने बाद में पूरी जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद वह सोमवार रात बेलबाग थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।
यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से 10 फीट हवा में उछली स्कॉर्पियो, 6 गंभीर
