आसमान पर काले धुआं का गुबार छा गया। धुएं की गंध एक किमी दूर जसूजा सिटी कालोनी तक महसूस की गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो-ढाई घंटे की मशक्कत के ब …और पढ़ें

HighLights
- नगर निगम के तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
- किसी तरह तीन टैंकरों की मदद से पाया काबू
- ज्वलनशील सामान के कारण आग ने चपेट में लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गढ़ा पुरवा बस्ती के पास शुक्रवार को करीब पौने नौ बजे एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आग की लपटेें आधा किमी दूर से नजर आ रही थीं। गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने पूरे गोदाम को चपेट में लिया।
आसपास के रहने वाले घरों से निकल कर बाहर आ गए
आसपास के रहने वालों में दहशत का माहौल बन गया और वे घरों से निकल कर बाहर आ गए। आग लगने की सूचना नगर निगम के फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन दमकल वाहन सहित पानी से भरे तीन टैंकर मौके पर रवाना किए गए।
मंडी मदार टेकरी निवासी कबाड़ी का था गोदाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी वह मंडी मदार टेकरी निवासी शफीक मोहम्मद का हैं। वे इस स्थान पर कबाड़ का गोदाम बना रखा था। रात करीब पौने बजे अचानक गोदाम में आग लग गई अौर कुछ ही देर में भड़क कर पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।
अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर ने बताया कि पुरवा बस्ती में स्थित कबाड़ गोदाम से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया था। कबाड़ में प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने सतर्कता दिखाते हुए कुछ ही घंटे में आग पर पूरी रह से काबू पा लिया।
सड़क पर लगा रहा मजमा
सड़क किनारे बने गोदाम पर आग की उठतीं लपटे देख लोगों में जहां दहशत रही वही रोड के गुजरने वाले भी ठिठक गए। कुछ देर बाद राह चलते लोगों का मजमा लग गया। जिससे जाम के हालात बनने लगे। फायर ब्रिगेड को भी आग बुझाने में परेशानी हुई।
तत्परता से आग पर काबू पाने पर टीम की सराहना
बहरहाल महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लेने पर टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- बालाघाट के सिवनी रोड कंजई घाटी में बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 18 से ज्यादा यात्री घायल
