एसपी कार्यालय स्थित सायबर कार्यालय पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना शर्मा ने बताया कि वह वार्ड 16 में कार्यरत हैं। गत पांच जून को सुनीता पालके नामक आ …और पढ़ें

HighLights
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गंवाई जीवन भर की कमाई
- टीकाकरण ग्रुप पर आए एक संदिग्ध मैसेज को क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया
- ठगी की शिकार आगंनवाड़ी कार्यकर्ता ने शिकायत करते हुए त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। शहर क्षेत्र की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। टीकाकरण ग्रुप पर आए एक संदिग्ध मैसेज को क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से दो लाख 68 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह राशि उनकी जीवन भर की जमा पूंजी थी। ठगी की शिकार आगंनवाड़ी कार्यकर्ता ने कलेक्टर सहित सायबर पुलिस को शिकायत करते हुए त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसपी कार्यालय स्थित सायबर कार्यालय पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना शर्मा ने बताया कि वह वार्ड 16 में कार्यरत हैं। गत पांच जून को सुनीता पालके नामक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड 30 के मोबाइल नंबर से टीकाकरण ग्रुप पर एक मैसेज मिला था।
विभागीय सूचना से संबंधित समझकर उन्होंने जैसे ही मैसेज को क्लिक कर ओपन करना चाहा। जैसे ही मैसेज क्लिक किया मोबाइल पूरी तरह से हैक हो गया। उसी रात लगभग 11.40 बजे उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से दो लाख 68 हजार रुपए की राशि निकल गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना शर्मा ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठगी से उनकी जीवन भर की कमाई चली गई है। उन्होंने कलेक्टर व पुलिस से अनुरोध किया है कि जिस मोबाइल नंबर से संदिग्ध मैसेज आया था, उसकी गहन जांच की जाए, ताकि सायबर ठग तक पहुंचा जा सके।
भीलगांव अंडरपास के पास मिला युवक का शव
कसरावद। इंदौर-खरगोन मार्ग पर ग्राम भीलगांव के नए अंडरपास के समीप मंगलवार सुबह एक अधेड़ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सज्जात पिता टनटू निवासी बालसमुद के रूप में हुई है। युवक का शव खेत के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।
