पांचों को तैराकी आती थी। सभी नदी में स्नान कर रहे थे इसी दौरान ध्रुव नदी में आगे निकल गया। तेज प्रवाह से बाहर खींचने के प्रयास में कुछ ही देर के अंदर …और पढ़ें

HighLights
- पांचों दोस्तों को तैराकी आती थी
- दोस्तों के साथ स्नान की योजना बनाई थी
- गौर के पास सिलुआ घाट में हुआ हादसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नर्मदा नदी में रविवार को स्नान के लिए पहुंचे पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई। घटना गौर पुलिस चौकी अंतर्गत सिलुआ घाट पर हुई है। ग्राम चौखड़ा निवासी धुव्र पटेल, सागर पटेल ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नदी में स्नान की योजना बनाई थी।
नर्मदा तट पर स्थित सिलुआ घाट में गए थे
पांचों मित्र सुबह नर्मदा तट पर स्थित सिलुआ घाट में गए। पांचों को तैराकी आती थी। सभी नदी में स्नान कर रहे थे इसी दौरान ध्रुव नदी में आगे निकल गया और नर्मदा के तेज प्रवाह में जाकर भंवर में फंस गया।
बचाने के लिए सागर ने नदी में छलांग लगाई
यह देखकर उसने बचाने के लिए सागर ने नदी में छलांग लगाई। वह उस तक पहुंचकर पानी के तेज प्रवाह से बाहर खींचने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सागर भी नदी के प्रवाह में बहने लगा और कुछ ही देर के अंदर दोनों डूब गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दाेनों को तलाशा
दोनों को डूबता देखकर उनके बाकी तीन साथियों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरें। लेकिन उन्हें डूबे दोस्त नहीं मिले। मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दाेनों की तलाश शुरू की। तुरंत एसडीआरएफ दल को बुलाया गया।
तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद मिले दोनों के शव
लगभग तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पहले ध्रुव (19) और फिर थोड़ी देर बाद सागर (17) मिला। दोनों की मौत हो चुकी थी। उनका शव देखते ही मौके पर उपस्थित स्वजन और परिचित रो पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।
