जब तक चालक ब्रेक लगता, वह इंजन की चपेट में आ गया। घायल युवक को को आरपीएफ की मदद से एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। फिलहाल उसका उपचार ज …और पढ़ें

HighLights
- मुख्य स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-तीन की घटना
- दूसरे पैर में भी गंभीर चोट, घटना के बाद हड़कंप
- शहडोल निवासी घायल मेडिकल कालेज में भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-तीन पर बुधवार को एक युवक चलती ट्रेन के सामने कूदा और पटरी पर लेट गया। रेल इंजन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे जान बच गई
हादसे में उसका बायां पैर घुटने के नीचे से कट गया। दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन स्टाफ ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे युवक की जान बच गई।
प्लेटफार्म के किनारे कई यात्री खड़े थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11:20 बजे रीवा इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-तीन पर लगाई जा रही थी। प्लेटफार्म के किनारे कई यात्री खड़े थे, जहां पर शहडोल के न्यू बस स्टैंड शिवम कालोनी निवासी हरिओम नामदेव (23) भी खड़ा था।
जैसे ही ट्रेन पास पहुंची प्लेटफार्म से कूद गया
जैसे ही ट्रेन उसके पास पहुंची वह अचानक प्लेटफार्म से कूदकर इंजन के सामने रेल पटरी पर लेट गया। यह देखकर अन्य यात्रियों ने शोर मचाया।
स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई। फुटेज की जांच में सामने आया कि युवक प्लेटफार्म पर पहले से बैठा था। ट्रेन के आने पर वह अचानक इंजन के सामने ट्रैक पर पहुंच गया, जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन चालक ने भी बताया कि स्टेशन पर ट्रेन प्रवेश कर रही थी, तभी एक व्यक्ति अचानक इंजन के सामने आ गया।
